कवि श्री अनन्त राम त्रिपाठी ‘उमापुष्पांश’

कवि श्री अनन्त राम त्रिपाठी ‘उमापुष्पांश’, उत्तर प्रदेश के गुरु श्री गोरक्षनाथ की तपस्थली जनपद गोरखपुर के खजनी स्थित सरया तिवारी गाँव में पंडित श्री उमाशंकर राम त्रिपाठी एवं श्रीमती पुष्पा देवी के तृतीय पुत्र रत्न के रूप में जन्म प्राप्त किए।

इनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर, खजनी, गोरखपुर से, पूर्व माध्यमिक शिक्षा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरया तिवारी, खजनी, गोरखपुर से, माध्यमिक शिक्षा श्री गणेश पांडेय इंटर कॉलेज कटघर, खजनी, गोरखपुर से, तथा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज, गोरखपुर से संपन्न हुई।

आपने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की तथा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शिक्षाशास्त्री एवं संस्कृत साहित्य में आचार्य की उपाधि अर्जित की।

इन्होंने अपने अध्यापन कार्य की शुरुआत जुलाई 2017 में हिंदी एवं संस्कृत विषय के प्रवक्ता के रूप में यशोदा देवी सरोजनमती कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज, मोतीराम अड्डा, गोरखपुर से की।

इसके पश्चात क्रमशः हिम इंटरनेशनल स्कूल, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) एवं सफ़ायर इंटरनेशनल स्कूल, राँची (झारखंड) में हिंदी सह संस्कृत शिक्षक के रूप में दायित्वों का निर्वहन किया।

वर्तमान में आप अंबुजा विद्यानिकेतन, अंबुजानगर, गुजरात में हिंदी शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

आपकी रचनाएँ वैदिक प्रकाशन के साझा संकलनों में सैकड़ों की संख्या में प्रकाशित हो चुकी हैं।

इसके अतिरिक्त देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन ‘सरस्वती प्रकाशन’ की ई-पत्रिका ‘गुंजार’ के जनवरी एवं अप्रैल अंकों में भी आपकी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं।