अश्कार

भाषा संवर्धक

इनका नाम सैयद अश्कार शाही है, लेकिन साहित्य जगत में ये “अश्कार” नाम से लेखन कार्य करती हैं।

ये पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में सक्रिय हैं। पेशे से ये पूर्व में शिक्षिका रह चुकी हैं।

वर्तमान में ये एडिटर एवं प्रूफ़रीडर के रूप में कार्यरत हैं, साथ ही अपने स्टार्ट-अप पर भी निरंतर कार्य कर रही हैं।

लेखन की दुनिया में एक लेखिका के रूप में इन्होंने अनेक साझा संकलनों में रचनाएँ दी हैं। इसके अतिरिक्त, संकलनकर्ता के रूप में 7 साझा संकलनों का सफल संकलन भी किया है।

इनकी एक उपन्यास “दोबारा मोहब्बत” भी प्रकाशित हो चुकी है, जिसे पाठकों द्वारा सराहा गया है।